प्रदेश सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ मुखर हुई अवाम.. डॉक्टर महेश चंद्रा प्रजापति
प्रयागराज के कोरांव विधानसभा अंतर्गत बहियारी ग्राम सभा में, मंगला प्रसाद प्रजापति एवं दिवाकर प्रजापति के नेतृत्व में" भागीदारी संकल्प मोर्चा" राष्ट्रीय भागीदारी पार्टी पी. द्वारा केंद्र व प्रदेश सरकार की जन विरोधी नीतियों एवं पिछड़े, दलित अल्पसंख्यक ,श्रमिक, मजदूर, नौजवान ,किसान बेरोजगार के ऊपर हो रहे अन्याय अत्याचार और जुल्म जाति एवं जन विरोधी सरकारी नीतियों, सामाजिक न्याय समिति की रिपोर्ट लागू कराने के लिए काली पट्टी बांधकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन करते राष्ट्रीय भागीदारी पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव एवं पूर्व सदस्य पिछड़ा वर्ग वित्त एवं विकास निगम उत्तर प्रदेश सरकार डॉक्टर महेश चंद्रा प्रजापति, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष इंजीनियर विकास सिंह पटेल, प्रदेश सचिव विनय कुमार जैसल मंडल अध्यक्ष मिर्जापुर सूर्यमणि प्रजापति केंद्रीय कार्यालय प्रभारी दीपक कुमार प्रजापति जिला उपाध्यक्ष चौधरी ओम प्रकाश यादव आदि पदाधिकारी गण उपस्थित रहे
पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष इंजीनियर विकास जी पटेल ने धरना को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार में जितना जाति जुल्म अत्याचार उत्पीड़न पटेल समाज पर किया जा रहा है पूर्ववर्ती सरकार में ऐसा बहुत कम देखने को मिला देश की अर्थव्यवस्था पर प्रकाश डालते हुए पटेल जी ने कहा कि आज देश की जीडीपी जिस निचले पायदान पर पहुंच गई है पूर्वर्ती कांग्रेस सरकार में कभी भी ऐसा देखने को नहीं मिला आज देश का हर नागरिक महंगाई से जूझ रहा है लेकिन सरकार महंगाई के सवाल को लेकर सरकार बनाई थी आज वह अपने मुद्दों से भटक गई है प्रदेश में लूट बलात्कार हत्या उत्पीड़न भ्रष्टाचार आदि घटनाएं बढ़ी हैं श्री पटेल ने कहां की देश के पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी हैं जो शिक्षा का भी व्यवसायीकरण कर दिया कहां पर है हर सरकारी संपत्ति को निजी करण करते जा रहे हैं क्या यह संपत्ति इनकी व्यक्तिगत है देश का हर आम नागरिक छोटी से छोटी चीजों पर टैक्स भरने का काम करता है सरकार की हर संपत्ति पर देश के एक-एक नागरिक का अधिकार है लेकिन देश के प्रधानमंत्री अभी तक 52 विभाग बेचने का काम किया है एक तरफ तो कहते हैं मैं देश नहीं मिटने दूंगा और दूसरी तरफ निजी करण करते चले जा रहे हैं भागीदारी संकल मोर्चा काय के पदाधिकारी अब जाग गया है बहुत हो गया अब जाति जुल्म अत्याचार उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा 2022 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी भारतीय झूठ पार्टी को धूल चटाने का काम किया जाएगा
पार्टी के प्रदेश सचिव विनय कुमार जायसवाल ने कहा कि इस सरकार में दलित जातियों के साथ उत्पीड़न बढ़ा है राष्ट्रीय भागीदारी पार्टी पी यह मांग करती है कि उत्तर प्रदेश को शराब मुक्त किया जाए साथ ही पिछड़े दलित अल्पसंख्यक के बेटा बेटी को सरकारी नौकरियों में बराबर हिस्सेदारी दी जाए यदि प्रदेश में शराब बंद नहीं किया गया तो शराबबंदी के सवाल को लेकर देश में जन आंदोलन किया जाएगा
इस धरना प्रदर्शन का मंच संचालन जिला उपाध्यक्ष चौधरी ओम प्रकाश यादव जी ने किया



No comments